यूपीएससी क्या है? | What is upsc exam in Hindi

आज के टाइम में बहुत सारे स्टूडेंट्स यूपीएससी की तैयारी कर रहे होंगे या फिर करने के बारे में सोच रहे होंगे लेकिन यूपीएससी की तैयारी करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि आखिर यूपीएससी होता क्या है इसकी भर्ती प्रक्रिया कैसे होती है उसका सिलेबस क्या होता है और कौन कौन से पदों पर यूपीएससी एग्जाम कंडक्ट करती है इसके लिए कौन कौन अप्लाइ कर सकता है और अप्लाई कैसे किया जाता है तो अगर आप भी ऐसे स्टूडेंट है जो यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं और इसके बारे में पूरी इन्फॉर्मेशन चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

इसे भी पढ़े: NEET एग्जाम क्या है? 

यूपीएससी का पूरा नाम क्या होता है?

यूपीएससी का पूरा नाम होता है यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन जिसे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहते हैं ये एक केंद्रीय संस्था है जो कि सिविल सर्विस का एग्जाम करवाती है इसके अंतर्गत टोटल 24 पदों पर एग्जाम करवाया जाता है जिन्हें अलग अलग तीन सर्विसेज में बांटा गया है

What is upsc exam in Hindi
What is upsc exam in Hindi

ऑल इंडिया सिविल सर्विस

इसके अंतर्गत तीन पद आते हैं-

  • इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS)
  • इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और
  • इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS)

ग्रुप ए सिविल सर्विस या सेंट्रल सर्विसेज़

ग्रुप ए सिविल सर्विसेज़ के अंतर्गत 16 पद आते हैं-

  • इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS)
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस (IAAS)
  • इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस (ICAS)
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस (IDAS)
  • इंडियन डिफेंस स्टेट सर्विस (IDES)
  • इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस (IIS)
  • इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी सर्विस (IOFS)
  • इंडियन कम्यूनिकेशन फाइनैंस सर्विस (ICFS)
  • इंडियन पोस्टल सर्विस (IPOS)
  • इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस (IRAS)
  • इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
  • इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS)
  • इंडियन ट्रेड सर्विस (ITS)
  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF).

ग्रुप बी सिविल सर्विसेज़ या स्टेट सर्विसिस.

ग्रुप बी सिविल सर्विसेज़ के अंतर्गत पांच पद आते हैं-

  • आर्म्ड फोर्स हेडक्वार्टर सिविल सर्विस
  • दिल्ली. अंडमान & निकोबार आइसलैंड, लक्षद्वीप, दमन इस & Diu दादरा ऐंड नगर हवेली पुलिस सर्विस
  • दिल्ली. अंडमान & निकोबार आइसलैंड, लक्षद्वीप, दमन & Diu दादरा & नगर हवेली पुलिस सर्विस
  • पुडुचेरी सिविल सर्विस
  • पुडुचेरी पुलिस सर्विस.

तो इस तरह ये टोटल 24 होते हैं जिसके लिए यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम कंडक्ट करती है जिसे पास करने के बाद कैंडिडेट की रैंक के अनुसार उन्हें पद आवंटित किए जाते हैं.

यूपीएससी के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

यूपीएससी एग्जाम के लिए जनरल कैटगरी के कैंडिडेट की आयु सीमा 21 से 32 साल के बीच में होनी चाहिए जिसमें ओबीसी वालो को 3 साल की छूट दी जाती है जिसके अनुसार ओबीसी वालो की आयु सीमा 21 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए और एससी एसटी वालों को 5 साल की छूट दी जाती है जिसके अनुसार एससी एसटी वालों की आयु सीमा 21 से 37 साल के बीच में होनी चाहिए और इसी के साथ ही कैंडिडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना ज़रूरी होता है फिर चाहे उसने बीए, बीएससी, बीटेक, बीकॉम, बीबीए आदि में से कोई भी कोर्स किया है और किसी भी विषय में किया है सभी कैंडिडेट इसके लिए अप्लाइ कर सकते हैं बस जनरल कैटगरी वाले कैंडिडेट इस एग्जाम को अपनी आयु सीमा यानी 21 से 32 साल तक सिर्फ छह बार दे सकते हैं ओबीसी वाले 21 से 35 साल तक केवल दो बार दे सकते हैं जबकि एससी एसटी वालों के लिए कोई लिमिट नहीं होती वे 21 से 37 साल के बीच में जितनी बार चाहें यह एग्जाम दे सकते हैं.

यूपीएससी की भर्ती प्रक्रिया क्या होती है?

इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है फिर मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाता है.

प्रारंभिक परीक्षा

इसमें दो पेपर होते है पहला पेपर जनरल स्टडीज़ का जिसमें 200 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं सभी विकल्पीय प्रश्न होते हैं और यह 2 घंटे का पेपर होता है दूसरा होता है सिविल सर्विस ऐप्टिट्यूड टेस्ट का जो की क्वालीफाइंग पेपर होता है जिसके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते इसमें 200 नंबर के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं इसमें भी जब भी बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और यह 2 घंटे का पेपर होता है.

जनरल स्टडीज़

इसमें विज्ञान, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, समायिकी, अर्थशास्त्र सरकारी नीतियाँ और पहलू, संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, भूगोल, आधुनिक इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, कला और संस्कृति, आजादी के बाद का इतिहास आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं.

सिविल सर्विस ऐप्टिट्यूड टेस्ट

इसमें गणित (जिसमें अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित और सांख्यिकी) अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य बौद्धिक योग्यता, लॉजिकल एंड ऐनलिटिक एबिलिटी, डिसीज़न मेकिंग ऐंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, कंप्रेहेन्सिव आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं.

मुख्य परीक्षा

इसमें 9 पेपर होते हैं और प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होता है इसमें लैंग्वेज के दो पेपर होते है एस्से, जनरल स्टडीज़ वन, जनरल स्टडीज़ टु, जनरल स्टडीज़ थ्री, जनरल स्टडीज़ फ़ोर और दो ऑप्शनल पेपर पेपर वन और पेपर टू होते हैं

लैंग्वेज

इसके दो पेपर में अंग्रेजी का पेपर कंपलसरी होता है और दूसरा कोई भी लैंग्वेज आप चूज कर सकते हैं दोनों 300-300 नंबर के पेपर होते हैं और इनकी समय अवधि भी 3-3 घंटे होती है.

एस्से

इसके बाद एस्से राइटिंग का 300 नंबर का पेपर होता है जिसमे 3 घंटे का समय दिया जाता है इसमें साहित्य और संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र, विज्ञान पर्यावरण और प्रौद्योगिकी, आर्थिक क्षेत्र, कृषि उद्योग एवं व्यापार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, प्राकृतिक आपदाएं, राष्ट्रीय विकास योजनाएं और परियोजनाएं आदि से संबंधित किसी भी टॉपिक पर एस्से लिखना होता है.

जनरल स्टडीज़ वन, जनरल स्टडीज़ टू और जनरल स्टडीज़ थ्री

ये एग्जाम 250 250 नंबर के होते हैं और इसमें भी 3 घंटे का समय दिया जाता है इनमें भारतीय इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक), भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति, विश्व भूगोल, भारतीय भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटित वर्तमान घटनाएँ, भारतीय कृषि व्यापार और वाणिज्य, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, जीवन शैली, सामाजिक रीती रिवाज आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं.

जनरल स्टडीज़ फ़ोर

इसके पेपर में एथिक से प्रश्न पूछे जाते हैं और यह भी 250 नंबर का होता है.

दो ऑप्शनल पेपर: पेपर वन और पेपर टू

ये भी 250 250 नंबर के होते हैं और इसमें भी 3 घंटे का समय दिया जाता है इसमें टोटल 29 सब्जेक्ट होते हैं जिसमें कैंडिडेट को कोई एक सब्जेक्ट चूज करना होता है और उसी में से प्रश्न पूछे जाते हैं.

इंटरव्यू

मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया जाता है जो की 275 नंबर का होता है जिसमे आपके बारे में आपकी पढ़ाई के बारे में आदि किसी भी विषय में प्रश्न पूछा जा सकता है.

यूपीएससी के लिए अप्लाई कैसे करेंगे?

इसके लिए आपको upsnonline.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा अब वेबसाइट का होम पेज आपके सामने ओपन हो जायेगा और यहाँ पर आपको सभी लेटेस्ट वेकैंसीज़ और रिज़ल्ट आदि की सभी जानकारी मिल जाएगी जिन पर क्लिक करके आप उनके बारे में पढ़ सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े: डॉक्टर कैसे बने?

आज आपने क्या सीखा?

तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको यूपीएससी क्या है इससे संबंधित पूरी जानकारी दी है हम आशा करते हैं कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी इसके अलावा अगर आपका कोई और सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top