इसरो में जाब कैसे पाएं? | इसरो में जाब पाने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

आप में से बहुत से स्टूडेंट्स इसरो की जाब करना चाहते होंगे लेकिन उन्हें इसके बारे में नहीं पता होगा कि इसरो की जाब कैसे पाएं तो आज हम आपको इसरो के बारे में पूरी जानकारी देते है .

इसरो क्या है?

इसरो का पूरा नाम इन्डियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन है ये इंडिया का राष्ट्रीय अंतरिक्ष  संस्थान हैं इसका हेडक्वार्टर बैंगलुरू कर्नाटक में है इसमें लगभग 17 हजार कर्मचारी और वैज्ञानिक काम करते हैं इसका मुख्य कार्य अंतरिक्ष में नई-नई चीजों का खोज करना और भारत में अंतरिक्ष सम्बन्धित टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाना है.

इसरो की स्थापना सन् 1969 में हुई इसरो अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय समिति स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके कुछ सहयोगी और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के प्रयास से 1962 में स्थापित किया गया.और भारत में इसरो में जाब के लिए हर साल साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर भर्तिया की जाती है.

इसे भी पढ़े: आशा वर्कर का काम क्या होता है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के राकेट पी एस एल वी ने 15 फरवरी 2017 को एक साथ 104 सेटेलाईट को अंतरिक्ष में भेजा था जिसमें से 3 सैटेलाइट भारत के थे और 101 विदेशी सैटेलाइट थे भारत ने एक राकेट से 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजकर एक नया इतिहास रच दिया है.

इसरो में जाब पाने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर के पद पर जाब पाने के लिए बोर्ड/बीटेक, बीएससी ( इंजीनियरिंग)/ एमएससी की डिग्री लेना जरूरी होता है और जिन कैंडिडेट ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल फील्ड से ये कोर्स किया जाता है और वो इसमें जाब के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसमें कैंडिडेट के मिनिमम 60% मार्क्स होने जरूरी होते हैं.

इसरो में जाब पाने के लिए ऐज लिमिट क्या होनी चाहिए?

इसरो में जाब पाने के लिए साइंटिस्ट और इंजीनियर पद पर भर्ती होने के लिए ऐज लिमिट जनरल, कैटेगरी कैंडिडेट के लिए 35 साल होती है और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाती है.

इसरो में जाब पाने के लिए चयन प्रोसेस क्या होती है?

स्क्रीनिंग टेस्ट और बायोडेटा के हिसाब से कैंडिडेट को पहले शार्टलिस्ट किया जाता है और जिन कैंडिडेट का नाम उस शार्टलिस्ट में होता है तो उन्हें रिटेन एग्जाम के लिए बुलाया जाता है और जो कैंडिडेट इस एक्जाम को पास कर लेते हैं तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है जो स्टूडेंट्स इंटरव्यू पास कर लेते हैं उन्हें इसरो में जॉब मिल जाती है.

इसरो में नौकरी पाने के लिए अप्लाई कैसे करें?

इसरो में नौकरी पाने के लिए आप इसकी अफिसियल बेवसाइट https://www.isro.gov.in/ में कैरियर ऑप्शन सेलेक्ट करके अपनी योग्यता अनुसार अपना फील्ड चुनकर अपना रिज्यूम अपलोड कर सकते हैं और आप इसमें नौकरी करने का मौका सकते हैं.

इसरो में नौकरी करके आप कितनी सैलरी पा सकते हैं?

इसरो में लगभग 15,600 से 39,100 रुपए तक की सैलरी मिलती है और सैलरी के अलावा उन्हें आवास और ट्रान्सपोर्ट सुविधा भी प्राइवेट की जाती है कर्मचारी और उसके फैमिली वालों को मेडिकल की भी सुविधा दी जाती है.

इसे भी पढ़े: IAS ऑफिसर कैसे बनें?

आज आपने क्या सीखा?

आज इस आर्टिकल में हमने आपको इसरो में जॉब पाने से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है अगर आपको इससे रिलेटेड कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं या आप किसी अन्य नए टॉपिक के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो भी पूछ सकते हैं.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top